सब जानते हैं कि Amazon शॉपिंग के लिए एक बड़ा नाम है, लेकिन क्या आपको पता है कि हज़ारों भारतीय रोज़ाना इसी Amazon से अपनी अतिरिक्त कमाई भी करते हैं? जी हाँ, Amazon सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं है, बल्कि Ghar Baithe Amazon Se Paise Kaise Kamaye के सवाल का जवाब भी यहीं छुपा है।

Amazon के कई ऐसे प्रोग्राम हैं जिनकी मदद से आप बिना ज़्यादा झंझट के कमाई शुरू कर सकते हैं, और इनमें से कुछ इतने आसान हैं कि पहली बार कोशिश करने वाले भी इन्हें अपना सकते हैं।

ध्यान दें: यहाँ बताई गई कमाई की संभावनाएं अनुमानित हैं, असल कमाई आपकी मेहनत, समय और स्किल पर निर्भर करती है।

Amazon से पैसे कैसे कमाएँ: Quick Summary Table

नीचे दी गई टेबल में सभी 6 तरीकों का एक झलक (glance) मिलेगा, जिससे आप अपने लिए सही ऑप्शन तुरंत चुन सकते हैं।

Method Investment Needed Earning Potential
Amazon Associates None ₹5,000 – ₹35,000/माह
Amazon Influencer Program None ₹15,000 – ₹1 लाख+/माह
Amazon Seller Medium ₹50,000 – ₹1 लाख+/माह
Kindle Direct Publishing (KDP) Low ₹5,000 – ₹50,000/माह
Refer & Earn None ₹1,000 – ₹24,000/referral
Amazon Mechanical Turk (MTurk) None ₹5,000 – ₹25,000/माह

1. Amazon Associate Se Paise Kaise Kamaye

AmazonAssociates

कमाई की संभावना: ₹5,000 से ₹35,000 प्रति महीना

Best For: Creators, Students, Bloggers

Amazon Associates, Amazon का वही प्रोग्राम है जो लोगों को दूसरी चीज़ें सुझाकर कमाई करने का मौका देता है। अगर आप वीडियो बनाते हैं, लिखते हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो ये तरीका आपके लिए काफी आसान है। आपको बस पसंद की चीज़ों के लिंक बनाकर लोगों तक पहुँचाने होते हैं। जब कोई उन लिंक से कुछ खरीद लेता है, तो आपको कमीशन मिल जाता है। पैसा सीधे बैंक में या Amazon के गिफ़्ट कार्ड से मिल सकता है।

इसमें आप जितने चाहें उतने products या categories प्रमोट कर सकते हैं। बस इस बात पर नज़र रखें कि किस तरह की चीज़ पर कितना कमीशन मिलता है। अच्छी कमाई के लिए ऐसी चीज़ें चुनें जो ज़्यादा बिकती हों।

YouTube, Instagram, WhatsApp या Telegram पर उन चीज़ों से जुड़ी छोटी-छोटी बातें या टिप्स शेयर करें, इससे आप आसानी से अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं।

2. Amazon Influencer Program से पैसे कमाने का तरीका

AmazonInfluencers

कमाई की संभावना: ₹15,000 से ₹1 लाख+ प्रति महीना

Best For: Instagram व YouTube Influencers

Amazon Influencer Program Kya Hai? यह Amazon का वो प्रोग्राम है जो पहले से अच्छी-खासी फॉलोइंग रखने वाले क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है। इसमें आप अपने niche से जुड़ी चीज़ों का एक छोटा सा storefront बना सकते हैं।

जब कोई आपके दिए हुए प्रोडक्ट लिंक से कुछ खरीदता है, तो आपको कमीशन मिलता है। आप चाहें तो थीम के हिसाब से लिस्ट बनाकर अपने storefront से सामान खरीदना और भी आसान बना सकते हैं।

Example: अगर आप ब्यूटी रील्स बनाती हैं, तो अपने फेवरेट लिपस्टिक्स का एक storefront बनाकर उन पर 10% तक कमीशन कमा सकती हैं।

Storefront की कमीशन कैटेगरी के हिसाब से 1% से 25% तक हो सकती है। कुछ influencers अच्छा रेस्पॉन्स आने पर sellers से अलग से brand deals भी कर लेते हैं।

3. Amazon Seller Se Paise Kaise Kamaye

AmazonSeller

कमाई की संभावना: ₹50,000 से ₹1 लाख+ प्रति महीना

Best For: Business Owners, Entrepreneurs

Amazon Seller एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आप अपने प्रोडक्ट्स को लिस्ट करके Amazon Par Product Kaise Beche का जवाब पा सकते हैं। इसमें inventory संभालने से लेकर ऑर्डर पूरा करने तक, सबके लिए ज़रूरी फीचर्स मिल जाते हैं।

आप Fulfillment by Amazon (FBA) जैसे फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे logistics संभालना काफ़ी आसान हो जाता है। बस Amazon को अपने प्रोडक्ट्स की कुछ यूनिट्स भेजनी होती हैं, और फिर storage, packaging, shipping से लेकर customer service तक, सब Amazon संभाल लेता है।

अगर आप नए सेलर के तौर पर साइन-अप कर रहे हैं, तो Amazon के new seller incentives और rewards का भी फ़ायदा उठा सकते हैं। inventory stocking या सफल ऑर्डर्स जैसे स्टेप पूरे करने पर आपको कैश या क्रेडिट रिवार्ड्स मिलते हैं।

Amazon Seller पर registration आप या तो बिज़नेस के रूप में कर सकते हैं या फिर व्यक्तिगत रूप में।

Also read: Instagram Reels से पैसे कैसे कमाए

4. Kindle Direct Publishing

KindleDirectPublishing

कमाई की संभावना: ₹5000 से ₹50,000 प्रति महीना

Best For: Writers, Content Creators

KDP से पैसे कमाने के आसान स्टेप्स: Amazon ने शुरुआत एक बुक-सेलिंग प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर की थी। अपनी इसी शुरुआत को ध्यान में रखते हुए, Amazon ने 2007 में पहला Kindle डिवाइस लॉन्च करने के साथ ही KDP शुरू किया। आज KDP दुनिया भर के लेखकों के लिए सबसे आसान और सबसे सुलभ पब्लिशिंग प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है।

KDP print-on-demad मॉडल पर काम करता है। लेखक बस अपनी किताब की डिजिटल फ़ाइल अपलोड करते हैं, और जब भी कोई ऑर्डर आता है, Amazon उस किताब को प्रिंट करके सीधे ग्राहक तक भेज देता है। लेखक अपनी किताबें hardcover, paperback या ebook, जिस भी फ़ॉर्मेट में चाहें प्रकाशित कर सकते हैं। Royalty भी अच्छी मिलती है: ईबुक के लिए लगभग 70% तक और प्रिंटेड कॉपी के लिए करीब 60% तक।

5. Refer करके Amazon से पैसे कैसे कमाए

ReferandEarn

कमाई की संभावना: ₹25000 प्रति referral

Best For: मौजूदा Amazon Sellers

अमेज़न के “Refer & Earn” से पैसे कमाने का आसान तरीका: अगर आप पहले से Amazon पर सेलर हैं, तो उनके referral program से भी extra कमा सकते हैं। बस अपने referral link को उन लोगों के साथ शेयर करें जो Amazon पर बेचने की शुरुआत करना चाहते हैं। आपके लिंक से कोई जुड़ता है तो आपको ₹1000 का reward मिलता है। और जैसे-जैसे वह नया सेलर अपना काम आगे बढ़ाता है, आपको भी और reward मिलते रहते हैं, कुल मिलाकर लगभग ₹24,000 तक।

ये reward सीधे पैसे की तरह नहीं निकाले जा सकते, लेकिन redeemable points की तरह जुड़ जाते हैं। इन्हें आप Amazon Seller की सेवाओं पर इस्तेमाल करके अपना मुनाफ़ा बढ़ा सकते हैं।

Also read: 15+ Best Money-Earning Apps In India

6. Amazon Mechanical Turk (MTurk) से कमाई करें

AmazonMechanicalTurk

कमाई की संभावना: ₹5000 से ₹25,000 प्रति महीना

Best For: Students, Home-based Workers

MTurk, Amazon का अपना crowdsourcing platform है जहाँ कंपनियाँ छोटे-छोटे काम (microtasks) पोस्ट करती हैं। इन कामों में surver भरना, data entry करना, या machine learning के लिए data label करना जैसी चीज़ें शामिल हो सकती हैं। काम देने वाले ‘Requesters’ अपनी ज़रूरत के हिसाब से टास्क बनाते हैं। कितना समय लगेगा, कितने पैसे मिलेंगे, और किस तरह की स्किल चाहिए, सब पहले से तय होता है।

ज़्यादातर लोग घर से ही काम करते हैं। हर काम पूरा करने पर पहले से तय की हुई रकम कमाई के रूप में मिलती है। कोई फिक्स टार्गेट नहीं होता कि कितने टास्क करने ही हैं—जो जब चाहें, जितना चाहें काम ले सकते हैं। कमाई तभी मिलती है जब काम देने वाला टास्क को approve कर देता है।

निष्कर्ष

Amazon ने ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए लोगों को सबसे आसान प्लेटफ़ॉर्म दिया है। आप कोई भी तरीका चुनें, चाहे affiliate link promote करना हों, product बेचना हो, किताबें पब्लिश करना हो या छोटे-छोटे टास्क पूरा करना है, आप इससे अच्छी अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।

एक तरीका चुनकर शुरुआत करें, समझें कि वह कैसे काम करता है, और धीरे-धीरे उसमें सुधार करते रहें। इसी तरह आप आराम से एक नियमित पूरक इनकम तैयार कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs)

घर बैठे अमेज़न से पैसे कैसे कमाएँ?

घर बैठे Amazon से पैसे कमाने के कई आसान तरीके हैं, जैसे Amazon Affiliate Program, Seller बनके प्रोडक्ट बेचना, Kindle पर ई-बुक पब्लिश करना, या MTurk के द्वारा छोटे छोटे ऑनलाइन टास्क पूरा करना। अपनी सुविधा के हिसाब से कोई भी तरीका चुनकर आप घर से ही अच्छी अतिरिक्त कमाई शुरू कर सकते हैं।

क्या कोई आम आदमी Amazon पर बेच सकता है?

हाँ, बिल्कुल! कोई भी आम आदमी Amazon पर Seller अकाउंट बनाकर अपने प्रोडक्ट बेच सकता है। बस KYC डॉक्यूमेंट, बैंक डिटेल और कुछ बेसिक जानकारी चाहिए होती है। उसके बाद आप आसानी से घर बैठे अपना सामान लिस्ट करके बेचना शुरू कर सकते हैं।

बिना कुछ बेचे अमेज़न पर पैसे कैसे कमाएं?

आप बिना कुछ बेचे भी Amazon से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप Amazon Affiliate Program से लिंक शेयर करके कमीशन कमा सकते हैं, MTurk पर छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क कर सकते हैं, या KDP पर ई-बुक पब्लिश करके रॉयल्टी कमा सकते हैं।

क्या Amazon Affiliate बनने के लिए कोई फीस देनी पड़ती है?

नहीं, Amazon Associates प्रोग्राम से जुड़ना बिल्कुल फ्री है। आपको बस उनके पोर्टल पर जाकर साइन-अप करना होता है और आप तुरंत अपने एफिलिएट लिंक्स बनाकर शेयर करना शुरू कर सकते हैं।

बिना पैसे लगाए (Without Investment) Amazon से पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?

अगर आप बिना इन्वेस्टमेंट के शुरुआत करना चाहते हैं, तो Amazon Affiliate Program और Kindle Direct Publishing (KDP) सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। इसमें आपको सिर्फ अपना समय और स्किल लगानी होती है, पैसे नहीं।

क्या Amazon पर सामान बेचने के लिए GST नंबर ज़रूरी है?

हाँ, भारत में Amazon पर एक सेलर के रूप में प्रोडक्ट बेचने के लिए आपके पास GST नंबर और पैन कार्ड (PAN card) होना अनिवार्य है, जब तक कि आप टैक्स-फ्री केटेगरी के प्रोडक्ट न बेच रहे हों।

Students के लिए Amazon से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका क्या है?

Students के लिए Amazon Mechanical Turk (MTurk) पर छोटे टास्क (Data entry, surveys) करना या Amazon Associates के ज़रिए अपने दोस्तों के साथ प्रोडक्ट लिंक्स शेयर करना पॉकेट मनी कमाने का एक शानदार तरीका है।

Categorized in:

Hindi,

Last Update: July 21, 2026