Meesho भारत का पहला और सबसे बड़ा social commerce platform है। लगभग 234 million लोग इसे एक खरीदारी और कमाई का जरिया मानते हैं। Meesho supplier या reseller को सीधे खरीदार से जोड़ता है। यहाँ लोग कपड़े, home decor, beauty products, और kitchen items जैसे  सामान  सस्ते दाम पर खरीद और बेच सकते हैं।

अगर आप Meesho app se paise kaise kamaye यह जानना चाहते हैं, तो यह blog आपके लिए है। चाहे आप एक student हों, housewife हों, या part-time income की तलाश में हों, Meesho पर कमाई के कई रास्ते हैं। नीचे हम Meesho se paise kamane ke tarike विस्तार से समझाएंगे।

Meesho से पैसा कैसे कमाए

आइए देखते हैं कि आप Meesho से किन-किन तरीकों से पैसे कमा सकते हैं।

1. Meesho Creator Club

Meesho  Creator  Club  एक digital program  है, जिसके माध्यम से creators Meesho  के उत्पादों का प्रचार कर पैसे कमा सकते हैं। इस मंच पर चयनित उत्पादों के लिए विशेष link उपलब्ध कराए जाते हैं| इन्हे आप सोशल मीडिया पर साझा कर सकते है। प्रत्येक सफल बिक्री पर creator को निश्चित commission प्राप्त होता है। यह program  उन लोगों के लिए उपयोगी है जो content creation, ads और online influence के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।

अगर आप Instagram पर पैसे कमाने की सोच रहे हैं, तो Meesho Creator Club के साथ अच्छी तरह काम करता है। इसी तरह, अगर आपका YouTube channel है, तो video descriptions में affiliate links डालकर आप extra income कर सकते हैं।

Meesho क्रिएटर क्लब में कैसे sign up करे: 

  1. सबसे पहले Meesho का mobile app download करें और अपने mobile number से Meesho में profile बनाएं।
  2. शुरुआत करने के लिए Meesho के official affiliate page पर जाएँ और आवेदन करें।
  3. अपने मुख्य social media account (जैसे Instagram या YouTube) के link दें। आम तौर पर इसके लिए कम से कम 7,000 followers होने चाहिए।
  4. अब अपनी ज़रूरी जानकारी भरें, पहचान पत्र (Aadhar या PAN) लगाएँ और कमाई पाने के लिए अपना bank account जोड़ दें।
  5. इसके बाद Meesho की टीम आपका आवेदन देखती है। यह जाँच आमतौर पर 3–5 दिनों के अंदर पूरी हो जाती है और आपको जानकारी e-mail से मिल जाती है।
  6. आवेदन मंज़ूर होने पर आप अपने creator dashboard में login कर सकते हैं। यहाँ से आप ज़्यादा commission वाले products देख पाएँगे और उत्पादों के लिए खास link बना सकेंगे।
  7. अब बस अपने पसंद के उत्पाद चुनें, उनके link बनाएँ और उन्हें अपने social media पर साझा करें। कई लोग comments में “link” या “DM” लिखते हैं, ताकि लोगों को auto reply में लिंक अपने-आप मिल जाए।

2. Meesho विक्रेता बनें 

Meesho पर विक्रेता बनकर कोई भी व्यक्ति अपने उत्पादों को पूरे भारत में online बेच सकता है। इसके लिए किसी दुकान या भारी निवेश की ज़रूरत नहीं होती। आप अपने उत्पाद Meesho में बस list करते हैं और order मिलने पर Meesho खुद distribution , payment और customer service की जिम्मेदारी संभालता है। यह व्यवस्था छोटे व्यापारियों, कारीगरों और नए sellers  के लिए सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक मानी जाती है। Meesho पर cash on delivery का option होने की वजह से ग्राहकों का भरोसा ज़्यादा होता है और orders की संख्या भी बढ़ती है।

Meesho विक्रेता कैसे बने: 

  1. Meesho की official website या विक्रेता portal खोलें।
  2. “Become a seller” option पर click करें।
  3. Mobile number और email से register करें।
  4. व्यवसाय से संबंधित details भरें।
  5. Bank account और documents upload करें।
  6. Verification पूरा होने पर आपने उत्पाद list करना शुरू करें।

3. Meesho पर reselling करे 

Meesho reselling app se paise kaise kamaye यह सवाल बहुत लोग पूछते हैं, खासकर वो जो बिना investment के घर से शुरुआत करना चाहते हैं। अच्छी बात यह है कि Meesho पर reselling करना पूरी तरह मुफ़्त है।

Meesho पर reselling का मतलब है: बिना खुद product बनाए या stock रखे, आप उन्हें online बेचकर पैसे कमा सकते हैं। आप Meesho से उत्पाद चुनते हैं, अपनी मर्ज़ी से profit margin जोड़ते हैं और WhatsApp, Facebook groups या अन्य social media platforms पर share करते हैं। ग्राहक का order मिलते ही Meesho packing, delivery और payment सब संभाल लेता है।

यह एक popular social commerce model है जिसमें आप wholesale price पर product लेते हैं और retail price पर बेचते हैं।

Meesho पर reselling कैसे शुरू करे: 

  1. Meesho mobile app download करके profile बनाएं।
  2. App में उपलब्ध उत्पादों को ध्यान से देखें।
  3. पसंदीदा उत्पाद चुनकर अपना लाभ निर्धारित करें।
  4. उत्पाद को WhatsApp या अन्य माध्यमों पर साझा करें।
  5. ग्राहक से ऑर्डर प्राप्त होने का इंतज़ार करे।
  6. Distribution और payment की प्रक्रिया Meesho द्वारा पूरी की जाएगी।

4. Meesho Referral Program

Meesho referral program एक सरल व्यवस्था है जिसके ज़रिये आप अपने परिचितों को Meesho app से जोड़कर ₹100 तक का commission कमा सकते हैं। जब कोई नया user आपके referral link से Meesho पर profile बनाता है और निर्धारित शर्तें पूरी करता है, तो commission आपके account में आ जाता है।

Meesho referral program कैसे join करे: 

  1. Meesho mobile app खोलें और login करें।
  2. Profile section में “Refer & Earn ₹100” option चुनें।
  3. अपना विशेष referral link प्राप्त करें।
  4. Link को मित्रों और परिवार के साथ साझा करें।
  5. आपके link से कोई नए user के register होने का इंतज़ार करें।
  6. शर्तें पूरी होने पर referral commission आपको मिल जाएगा।

5. Meesho STAR Program

Meesho STAR program एक seller onboarding पहल है, जिससे कोई व्यक्ति या व्यवसाय Meesho पर नए विक्रेताओं को जोड़कर आय कर सकते हैं। STAR  partner के रूप में आप ऐसे manufacturers, distributors या retailers को Meesho से जोड़ते हैं जो अभी मंच पर registered नहीं हैं। उनके सफल order और शुद्ध बिक्री के आधार पर आपको commission मिलता है। जैसे-जैसे आपके जोड़े गए विक्रेता बढ़ते हैं, आपकी आय भी बढ़ती है।

Meesho STAR कार्यक्रम से कैसे जुड़ें:

  • Meesho के STAR page पर apply करे।
  • इसके बाद Meesho की team आपके आवेदन की जाँच करेगी और आपसे संपर्क करेगी।
  • Accept होने पर आपको STAR dashboard और एक विशेष link का उपयोग मिलेगा।
  • अब उस link के ज़रिये नए विक्रेताओं को जोड़ना शुरू करें और उनकी बिक्री के प्रदर्शन के आधार पर कमाई करें।

6. Meesho Affiliate Program (GrabCash के माध्यम से)

GrabCash के ज़रिये Meesho affiliate program एक बेहद सरल कमाई का माध्यम बन जाता है। इसमें न social media में followers होने की ज़रूरत है, न किसी तकनीकी ज्ञान की।

जहाँ Meesho Creator Club के लिए कम से कम 7,000 followers चाहिए, वहीं GrabCash का affiliate program बिना किसी follower count के भी काम करता है। GrabCash पर commission stable रहता है, payout threshold बहुत कम (₹10) है, और आप अपनी कमाई UPI या bank transfer के ज़रिये जब चाहें निकाल सकते हैं।

GrabCash से Meesho affiliate कैसे बने:

  1. GrabCash की website पर जाए या app डाउनलोड करें।
  2. मोबाइल नंबर या email से register करें।
  3. Meesho से product link copy karke अपने GrabCash dashboard पर paste करे।  ‘Generate Link ‘ पर click करें।
  4. Link को WhatsApp या Telegram पर साझा करें।
  5. बिक्री होने पर GrabCash से अपने commissions withdraw करे।

Meesho पर Margin कैसे Add करें (Step-by-Step)

Meesho reselling में सबसे पहला सवाल यही आता है: मैं कितना पैसा कमाऊंगा? इसका जवाब है, जितना margin आप खुद तय करेंगे।

यह इस तरह काम करता है:

मान लीजिए Meesho पर एक कुर्ती की wholesale price ₹299 है।

  1. App में product खोलें और “Share & Earn” पर tap करें।
  2. आपको एक box दिखेगा जहाँ आप अपना profit margin enter कर सकते हैं।
  3. आप ₹100 margin add करते हैं, तो customer को कीमत दिखेगी ₹399
  4. जब order place होता है, तो ₹399 में से ₹299 Meesho को जाता है और ₹100 आपके account में आता है

ध्यान देने योग्य बातें:

  • बहुत ज़्यादा margin मत लगाएं, ₹50 से ₹150 का margin आमतौर पर अच्छा माना जाता है।
  • जो products already low-priced हैं, उन पर थोड़ा कम margin रखें ताकि order ज़्यादा आएं।
  • Trending items जैसे festival wear, season-specific products पर margin थोड़ा बढ़ाया जा सकता है।

यह simple reseller model बिना किसी investment के Meesho app se part time paise kamane का सबसे आसान तरीका है।

घर बैठे महिलाओं के लिए Meesho से अपना बुटीक कैसे शुरू करें

अगर आप एक housewife या homemaker हैं और Meesho se part time job ghar baithe करना चाहती हैं, तो Meesho आपके लिए एक शानदार मौका है। आपको किसी shop की ज़रूरत नहीं, न investment की, न GST registration की (कुछ cases में)। बस एक smartphone और थोड़ा समय काफ़ी है।

अपना घर-बैठे बुटीक शुरू करने के 5 कदम:

Step 1: अपनी niche चुनें

Meesho पर हज़ारों products हैं। शुरुआत में एक category चुनें, जैसे महिलाओं के कपड़े, साड़ियाँ, कुर्तियाँ या बच्चों के कपड़े। Meesho par kapde bechkar paise kaise kamaye यह जानना हो तो यही सबसे popular और profitable category है।

Step 2: एक WhatsApp Business account बनाएं

अपने phone पर WhatsApp Business app download करें। एक अच्छा profile photo लगाएं, अपनी “boutique” का नाम रखें, जैसे “Priya’s Fashion Hub”। यह आपकी online दुकान बन जाएगी।

Step 3: Products की photos share करें

Meesho app से product share करें, WhatsApp status, groups, और Facebook groups में। अपने आस-पास की महिलाओं को add करें, colony के groups में post करें।

Step 4: Cash on delivery का फ़ायदा उठाएं

Meesho पर cash on delivery available है, इसलिए ग्राहकों को advance payment नहीं देनी होती। इससे trust बढ़ता है और orders भी ज़्यादा आते हैं।

Step 5: Regular रहें

हर हफ्ते नए products share करें। त्यौहारों से पहले, Diwali, Eid, Holi, खास offers वाले products ज़रूर post करें। धीरे-धीरे regular customers बनते जाएंगे।

कई महिलाएं इसी तरह अपना घर-बैठे बुटीक चलाती हैं और महीने में ₹5,000 से ₹20,000 तक कमाती हैं, सिर्फ अपने smartphone से।

निष्कर्ष

Meesho एक ऐसा platform है जो अलग-अलग क्षमताओं और रुचियों वाले लोगों को कमाई के अनेक अवसर देता है। चाहे आप creator हों, reseller बनना चाहते हों, नए विक्रेताओं को जोड़ने में रुचि रखते हों, या GrabCash जैसे affiliate माध्यमों से सरल तरीके से कमाई करना चाहते हों, हर विकल्प अपनी जगह उपयोगी है।

Meesho app se paise kaise kamaye का सबसे सरल जवाब है: शुरुआत करें। एक तरीका चुनें, app download करें, और पहला कदम उठाएं। निरंतर प्रयास, सही margin strategy और सही platform के साथ Meesho आपको आत्मनिर्भर बनने के सारे विकल्प देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs)

Meesho app में कमाई कैसे करें?
Meesho app से कमाई के कई तरीके हैं। आप उत्पादों की reselling कर सकते हैं, नए विक्रेताओं को जोड़कर Star Program से कमा सकते हैं, creator या affiliate बन सकते हैं। हर तरीके में बिक्री या गतिविधि के आधार पर कमीशन या भुगतान मिलता है। नियमित प्रयास और सही तरीका अपनाने से अच्छी आय संभव है।

Meesho पर सबसे ज़्यादा क्या बिकता है?
Meesho पर आमतौर पर महिलाओं के कपड़े, साड़ी, कुर्ती, किचन आइटम, होम डेकोर और कम कीमत वाले दैनिक उपयोग के उत्पाद सबसे अधिक बिकते हैं। ऐसे उत्पाद जो सस्ते हों, दिखने में अच्छे हों और रोज़मर्रा की ज़रूरत के हों, उनकी मांग अधिक रहती है। ट्रेंड समझकर उत्पाद चुनना लाभदायक रहता है।

Meesho पर reselling कैसे करे?
Meesho पर reselling करना बहुत आसान है और इसमें किसी निवेश की आवश्यकता नहीं होती। सबसे पहले Meesho app डाउनलोड करके अपना खाता बनाएँ। इसके बाद app में उपलब्ध उत्पादों में से अच्छे और उपयोगी उत्पाद चुनें। आप उन उत्पादों पर अपना लाभ जोड़ते हैं और उन्हें WhatsApp, Facebook या अन्य माध्यमों से साझा करते हैं। जब ग्राहक ऑर्डर करता है, तो पैकिंग, डिलीवरी और भुगतान की पूरी ज़िम्मेदारी Meesho संभालता है। ऑर्डर पूरा होने के बाद आपका लाभ सीधे आपके खाते में आ जाता है।

मीशो से ₹100 कैसे कमाएं?

Meesho के Referral Program से आप हर नए user को app से जोड़कर ₹100 तक कमा सकते हैं। इसके लिए Meesho app में “Refer & Earn” section में जाएं, अपना referral link copy करें, और दोस्तों या परिवार के साथ share करें। जब कोई उस link से register करे और शर्तें पूरी करे, तो reward आपके account में आ जाता है।

मीशो पर घर बैठे काम से कमाई कैसे कर सकता/सकती हूँ?

Meesho पर घर बैठे reselling सबसे आसान तरीका है। Meesho app से products चुनें, wholesale price पर खरीदें, margin जोड़कर WhatsApp या Facebook groups पर बेचें। इसमें कोई investment नहीं, कोई stock रखने की ज़रूरत नहीं। महिलाएं और students दोनों इसे part-time भी कर सकते हैं और अच्छी extra income कमा सकते हैं।

Meesho ka product WhatsApp par kaise beche?

Meesho app में कोई भी product खोलें और “Share” button पर click करें। आपको एक link और product image मिलेंगे जिसे आप directly WhatsApp contact, groups, या status पर share कर सकते हैं। अगर margin add करना हो तो share करने से पहले अपना profit enter करें। ग्राहक उस link से directly Meesho पर order कर सकता है।

Meesho se bank account me paise kab aate hain?

Meesho पर sellers के लिए payment आमतौर पर order deliver होने के 7 दिनों के अंदर bank account में आ जाती है। Resellers के लिए उनका margin order complete होने के बाद process होता है। GrabCash affiliate के ज़रिये कमाई करने वालों के लिए payout threshold सिर्फ ₹10 है और UPI या bank transfer से जब चाहें निकाल सकते हैं।

Meesho se part-time paise kaise kamaye?

Meesho पर part-time कमाई के लिए reselling सबसे अच्छा option है। दिन में 1-2 घंटे निकालें, trending products share करें और WhatsApp groups में active रहें। Festival seasons में ज़्यादा focus करने से income बढ़ती है। GrabCash affiliate links share करना भी एक passive income का तरीका है जिसमें बहुत कम समय लगता है।

Categorized in:

Hindi,

Last Update: July 20, 2026