Snapchat को हम अक्सर एक fun app समझते हैं। बस snaps भेजो, streaks बनाओ, और memes share करो। लेकिन आज यहाँ बहुत से creators एक audience बना रहे हैं, और उससे पैसे भी कमा रहे हैं। अगर आप short videos बनाना पसंद करते हैं या already Snapchat इस्तेमाल करते हैं, तो शायद आपने भी कभी सोचा होगा कि क्या इससे पैसे भी कमाए जा सकते हैं? उसका जवाब है, हाँ, बिल्कुल।

इस blog में हम इसी platform से पैसे कमाने के लिए कुछ आसान तरीके देखेंगे।

Snapchat से कमाने के आसान तरीके

Snapchat पर कमाई करने का कोई एक तय तरीका नहीं है। आप अपनी skills और creativity के हिसाब से अलग-अलग तरीके try कर सकते हैं। कुछ तरीके Snapchat के अपने platform में ही मौजूद हैं, और कुछ आपको brands के ज़रिये मिलते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि अगर आपके पास ज़्यादा followers न भी हों, तो भी इनमें से कुछ तरीके आपके लिए काम कर जाएंगे। नीचे हम Snapchat से कमाने के कुछ जाने-माने तरीकों को detail में देखेंगे।

1. Snapchat Revenue Share Program

Snapchat का Revenue Share Program creators को उनके content पर चलने वाले ads से कमाने का मौका देता है। इसमें Snapchat आपकी public Stories या Spotlight videos के बीच ads दिखाता है, और उस ad से जो revenue आता है, उसका एक हिस्सा आपको दिया जाता है।

इस feature से कमाने के लिए आपका Snapchat पर Public Profile होना ज़रूरी है। इसके साथ ही Snapchat की monetization policies को सही तरीके से follow करना भी ज़रूरी होता है।

इस program में हर creator को अपने आप entry नहीं मिलती है। लेकिन अगर आप लगातार अच्छा content post करते रहते हैं, लोग आपके content में दिलचस्पी दिखाते हैं और आपकी following बढ़ती है, तो Snapchat अपनी तरफ से ही आपको इसके लिए invite करता है।

2. Snapchat Spotlight

Spotlight Snapchat का एक short-video feature है। ये reels या shorts जैसा काम करता है। यहाँ viral होने के chances ज़्यादा होते हैं, क्योंकि आपका content सिर्फ़ आपके followers तक सीमित नहीं रहता। अगर आपका video Spotlight पर अच्छा perform करता है, तो Snapchat आपको उसके बदले पैसा देता है।

Spotlight से पैसा कमाने के लिए कोई minimum followers की ज़रूरत नहीं होती। आपके content की views, engagement और originality देखी जाती है।

अगर आप Spotlight से कमाने का सोच रहे हैं, तो आप online trends पर videos, मज़ेदार clips या फिर किसी विषय पर quick tips वाले videos बना सकते हैं। ऐसे videos इस category में अच्छा perform करते हैं। इसके अलावा, content लगातार बनाते रहिए क्योंकि Spotlight में post करने पर algorithm आपके content को ज़्यादा test करता है, जिससे आपकी कमाई के मौके भी बढ़ जाते हैं।

3. Snapchat filters बेचकर कमाई करें

ऐसे बहुत से brands, influencers और event organizers होते हैं जिन्हें custom filters चाहिए होते हैं, ख़ासकर जब वे किसी wedding, product launch या promotion की तैयारी कर रहे हों। आप ऐसे मौकों का फ़ायदा उठा सकते हैं। अगर आपको design या AR tools का थोड़ा भी ज्ञान है, तो आप Snapchat filters बेचकर कमाई कर सकते हैं।

आप Snapchat के Lens Studio का इस्तेमाल करके filters बना सकते हैं और अपनी services freelance platforms पर या फिर सीधे clients को pitch कर सकते हैं। इसके लिए followers होना ज़रूरी नहीं है। बस आपकी skills और एक काम का portfolio काफ़ी होता है।

एक बार जब आपका filters का portfolio बन जाता है, तो word-of-mouth और repeat clients के ज़रिये आपके लिए नियमित income लाना भी आसान हो जाता है।

4. Brand collaboration और sponsored posts

जैसे-जैसे आपकी Snapchat की audience बढ़ती है, brands आपसे collaboration के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसमें आप brand के product या service को अपनी Stories या snaps के ज़रिये promote कर सकते हो, और बदले में brands से आपको पैसे मिलते हैं।

इस तरीके में सिर्फ follower count ही नहीं, बल्कि brands आपका engagement, audience type और आपके content की authenticity भी देखते हैं। इसलिए अपना niche clear रखिए, चाहे वो fashion हो, fitness हो, travel हो या daily lifestyle।

अगर Snapchat पर आपकी अच्छी presence है और आपकी audience आप पर trust करती है, तो sponsored content से कमाना आपके लिए आसान हो जाता है।

5.अपने products और services बेचकर कमाई करें

Snapchat सिर्फ promotions के लिए नहीं, सीधा selling के लिए भी काम करता है। अगर आपके पास अपना कोई product है या फिर आप कोई service offer करते हो, तो Snapchat Stories के द्वारा आप उसे promote कर सकते हैं।

इसके लिए आपका public profile होना ज़रूरी है ताकि Snapchat आपके posts को लोगों तक पहुँचा सके। और तो और इसमें सबसे बड़ा फ़ायदा ये है कि आपकी कमाई किसी platform के rules या payouts पर निर्भर नहीं करती। जो भी sale होती है, या फिर जो भी आपसे services लेता है वो पैसा सीधी आपकी earning ही होती है।

6. Affiliate marketing

Affiliate marketing Snapchat पर beginners के लिए भी काफ़ी आसान तरीका है पैसा कमाने के लिए। इसमें आप किसी product या app का link share करते हो, और जब कोई उस link से खरीदता या app को install करता है, तो आपको commission मिलता है।

आप Stories में product को इस्तेमाल करते हुए दिखा सकते हैं, या फिर एक साधारण सी सिफारिश भी कर सकते हैं। इसके लिए ज़्यादा followers होना ज़रूरी नहीं है, लेकिन उनका भरोसा बहुत महत्वपूर्ण है।

Affiliate marketing से सबसे अच्छे फल तब मिलते हैं जब आप वही चीज़ें promote करते हैं जो आप खुद use करते हैं। सच बोलना audience के साथ एक भरोसेमंद रिश्ता बनाने के लिए काफ़ी ज़रूरी है, और इसी से आपकी कमाई भी बढ़ेगी।

Public Snapchat profile कैसे बनाये

Snapchat से पैसे कमाने के लिए आपका एक public profile होना आवश्यक है। इससे आपका content लोगों तक पहुँचता है और आपकी profile में अपने content को monetize करने के features भी मिलते हैं। Public Profile के बिना Spotlight reach, brand collaborations और revenue programs का पूरा फ़ायदा नहीं मिलता।

आइए देखते हैं आपने अपने profile को public कैसे बना सकते हैं।

  1. Snapchat app open करके ऊपर के left कोने में अपने Bitmoji या profile icon पर tap कीजिए।
  2. नीचे scroll करके अपना ‘public profile’ section ढूंढिए।
  3. Create Public Profile पर tap कीजिए। Snapchat आपको एक short info दिखाएगा कि public profile क्या होता है।
  4. उसके बाद “Continue” या “Create” पर tap करके अपनी public profile activate कर दीजिए।
  5. आपका public profile live होने के बाद profile details जैसे profile photo या Bitmoji, आपका profile bio और category select कीजिए।
  6. Profile का setup complete हो गया है, अब आप public posts डाल सकते हैं। पर इतना ज़रूर ध्यान में रखना है कि Snapchat की policies का नियमित पालन करना होगा। तभी आपको monetization से features मिलेंगे।

Snapchat following बढ़ाने के टिप्स

Snapchat पर अपनी following बढ़ाने के लिए सबके लिए समान तरीके नहीं होते। यहाँ लोग सिर्फ content नहीं, connection भी ढूंढते हैं, ऐसा कुछ जिससे वो relate कर सकें। अगर आप थोड़ा सा सोच-समझकर काम करें और अपने content को एक साफ़ niche दें, तो प्रक्रिया काफ़ी आसान हो जाती है।

नीचे कुछ उपयोगी tips दिए गए हैं, जो आपको Snapchat पर धीरे-धीरे, लेकिन सही audience के साथ grow करने में मदद करेंगे।

  • अपना एक niche चुनिए

बिना सोचे-समझे इधर-उधर के content डालने से आपकी profile की वृद्धि धीमी हो जाती है। इसलिए एक या दो संबद्ध विषय चुनिए जैसे कि daily life, beauty tips, memes, fitness, या फिर budget hacks। ऐसे लोग आपको एक ख़ास चीज़ के लिए ही पहचानेंगे और अपनी पसंद के हिसाब से आपको follow करेंगे।

  • Spotlight के लिए अलग content बनाएं

सिर्फ Stories को recycle मत कीजिए। Spotlight के लिए छोटे और आकर्षक videos बनाएं, जिसमें शुरुआत के 2–3 seconds में ही एक hook हो।

  • Raw और real content दिखाइए

ये सच है कि Snapchat पर बहुत ज़्यादा edit किए हुए videos काम करते हैं। लेकिन लोग BTS clips, reactions, या everyday moments भी देखना पसंद करते हैं क्योंकि वो ज़्यादा relatable लगते हैं। ऐसे में आपको repeat viewers भी मिलेंगे।

  • Posting करने का एक routine तय करें

रोज़ 1–2 snaps या हर दूसरे दिन Spotlight post का target रखें। अनियमित post करने से algorithm आपके content को बढ़ावा नहीं देता है।

  • Interactive features का इस्तेमाल करें
    Polls, questions, sliders जैसे stickers लगाइए। जब लोग interact करते हैं, Snapchat आपके content को ज़्यादा लोगों को दिखाता है।
  • Cross-promote कीजिए
    Instagram या WhatsApp पर सीधा “follow me” बोलने के बजाय, अपनी Snapchat content की एक छोटी सी झलक दिखाइए। इससे लोग और उत्सुक होंगे और follows बढ़ेंगे।
  • Audience के साथ बात कीजिए
    अपने followers से DMs और replies अनदेखा मत कीजिए। शुरुआती engagement creators के लिए भरोसा और निष्ठा बनाता है।

निष्कर्ष

Snapchat से पैसे कमाना मुमकिन है, लेकिन ये कोई रातों-रात हो जाने वाली बात नहीं है। चाहे आप Spotlight videos बनाएं, brands के साथ काम करें, या affiliate links share करें, हर एक तरीके में आपको consistency और सब्र बनाए रखना है।

अच्छी बात ये है कि Snapchat beginners को भी पैसा कमाने का मौका देता है, वो भी बिना किसी भारी investment के। अगर आप लगातार content बनाते रहते हैं, audience के साथ दिल से जुड़ते हैं, और अपनी तरकीबों पर थोड़ा-बहुत experiment करते रहते हैं, तो Snapchat से कमाई का ज़रिया आपको आसानी से मिल जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों – FAQs

क्या Snapchat पैसे देता है?
हाँ, Snapchat Spotlight program के द्वारा creators को पैसे देता है, जब उनके public videos पर बहुत ज़्यादा views और engagement आता है और Snapchat उन्हें payout के लिए select करता है। इसके अलावा आप उनके revenue share program से भी कमा सकते हैं।

Snapchat पर कितने followers होने पर पैसे मिलते हैं?
Snapchat पर पैसे कमाने के लिए followers की कोई तय संख्या नहीं होती। Spotlight में कमाई views और performance पर होती है, चाहे followers कम ही क्यों न हों।

Snapchat paid है या free?
Snapchat बिल्कुल free app है। Account बनाना और content post करना free होता है, और अगर आपका content अच्छा चलता है तो Snapchat आपको उल्टा पैसा भी देता है।

Categorized in:

Hindi,

Last Update: February 11, 2026